हैडलाइन

बार में काम करनेवाले कामगार की हत्या

बार में काम करनेवाले कामगार की हत्या

नवी मुंबई। नवी मुंबई के जुहूगांव के एक बार में एक कामगार की गुरुवार सुबह हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इसके अलावा उसे बचाने गया एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है. इस संबंध में वाशी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। 

जुहू गांव के कपिल किनारा बार में काम करने वाला एक कामगार कोपरखैरणा में रहता है. गुरुवार सुबह काम खत्म करने के बाद जब वह घर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ा था, तभी कुछ युवक मोटरसाइकिल से उसके पास आये. इस दौरान कामगार के पास एक बैग था.  इसमें कुछ कीमती सामान होने की आशंका पर इन अज्ञात आरोपियों ने कामगार से बैग और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किये. लेकिन उक्त कामगार ने उनका विरोध कर वंही की गली से होते हुए बार की ओर भागने का प्रयास किया.  लेकिन उस गली के मुहाने पर हत्यारे उससे वापस मिले और उसे चाकू से हमला कर दिए. हमला इतना भीषण था कि कामगार की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा  उसे बचाने आये एक अन्य व्यक्ति को भी इन हमलावरों ने चाकू से हमला किये जाने की जानकारी वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर भाटे ने दी।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...