हैडलाइन

अंधेरी रेलवे ब्रिज पर भीड़भाड़ में लड़की को जबरन kiss करने वाले को RPF ने किया गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी र ब्रिज पर सरेआम छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। रेलवे ब्रिज पर एक व्यक्ति एक लड़की को जबरन चूम लेता है।

RPF ने 25 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

लड़की अपने साथ होने वाली घटना से अनजान जा रही है, जबकि आरोपी व्यक्ति उसका पीछा करते हुए उसके पास पहुंच जाता है। आरोपी व्यक्ति लड़की के पास पहुंचकर उसका रास्ता रोक लेता है, और अचानक लड़की को जबरन चूमकर वापस बिना किसी डर के लौट जाता है। जबकि अपने साथ अचानक घटी घटना से लड़की शॉक रह जाती है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन की है। पीड़िता की उम्र 24 के आस-पास बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सांताक्रुज की रहने वाली लड़की सोमवार को किसी काम से मीरा रोड गयी थी। मीरा रोड से फास्ट लोकल पकड़ कर अंधेरी स्टेशन आयी। सांताक्रुज को जाने वाली धीमी लोकल पकड़ने के लिए ब्रीज से दुसरे प्लेटफार्म पर जा रही थी। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मुझिद रसीद सैय्यद के रूप में की गई है. पुलिस उप निरक्षक विलास गाढवे का कहना है, कि आरोपी के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज करके, कोर्ट में हाजिर किया गया, कोर्ट ने 15 हजार रुपये पर जमानत मंजूर कर ली। आगे मामले की जांच की जा रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...