हैडलाइन

अधिक कमाने के चक्कर मे गए दो लोगो के 37 लाख

अधिक कमाने के चक्कर मे गए दो लोगो के 37 लाख


नवी मुंबई। शेयर मार्केट और टास्क के बहाने दो लोगो के साथ ऑनलाइन ठगी किये जाने की घटना फिर घटी है. इसमें कुल 36 लाख 73 हजार रुपये की ठगी की गयी है.  इस संबंध में रबाले और कोपर खैरने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।


ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जिसमे कई लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लालच दिखाकर  ठगी का शिकार बनाया जा रहा है.  इसी तरह गोठीवली और कोपर खैरने के दो लोगों से ऑनलाइन ठगी कर कुल 36 लाख 73 हजार रुपए अज्ञात लोगों ने हड़प लिए हैं.  गोठीवली में रहने वाले मुकेश नांदिवडेकर को पार्ट टाइम जॉब से पैसे कमाने का मैसेज आया था. जब उन्होंने उसे रिपोन्स दिया. जिसके बाद उन्हें कंपनियों को रेटिंग देकर पैसे कमाने की सलाह दी गई. इसके लिए उन्हें शुरुआत में कुछ मुनाफा भी दिया गया.  जिसके कारण उन्होंने संबंधित पर भरोसा कर अगले कार्य के लिए 17 लाख 77 हजार रुपये का भुगतान कर दिया. लेकिन उसके बाद और पैसे की मांग की जाने लगी और पैसा वापस करने में भी आनाकानी की जाने लगी. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत रबाले पुलिस से कर मामला दर्ज कराया है.  इसी तरह कोपर खैरान में रहने वाली श्वेता चव्हाण को शेयर बाजार में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का लालच दिया गया.  जिस पर विश्वास कर उन्होंने 18 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था.  फिर भी उन्हें कोई मुनाफा नहीं मिलने होने पर उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी किया गया है. जिसकी शिकायत कोपर खैरने पुलिस से की है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...