हैडलाइन

31 पर पालघर पुलिस का पहरा

जिलेभर में 31 दिसंबर के मद्देनजर एक ओर पुलिस प्रशासन अवैध शराब और इसकी तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है, तो दूसरी ओर तस्कर शराब की खेप जिलेभर में पहुंचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले 4 दिन में पालघर पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपये की शराब जब्त की है। पालघर एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे, समुद्री किनारोंऔरझोपड़पट्टियों के आस-पास पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। 

कल्याण-डोंबिवली में पुलिस की नजर 

31 दिसंबर की रात शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं। इसके लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। पुलिस की नजर अंबरनाथ, बदलापुर और मुरबाड के ग्रामीण फॉर्म हाउस पर भी है। पुलिस की टीम में 1 डीसीपी, 2 एसीपी, 16 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 64 पुलिस उप निरीक्षक, 587 पुलिसकर्मी और 64 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। 

शराब मिलेगी पूरी रात 

डीसीपी मंजुनाथ सिंगे ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने मुंबई ने रेस्त्रां, बार, होटल और पब को 1 जनवरी की सुबह 5 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया है। हालांकि इसके लिए उन्हें लोकल पुलिस स्टेशन से परमिशन लेनी होगी। बता दें कि युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखा था। 


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...