हैडलाइन

ऑनलाइन खोजी पुलिस का नंबर, संपर्क हुआ ठगबाज से

ऑनलाइन खोजी पुलिस का नंबर, संपर्क हुआ ठगबाज से

नवी मुंबई। किसी घटना की पुलिस से शिकायत के लिए गूगल से पुलिस का नंबर तलाशना एक महिला को महंगा पड़ा है. उक्त ठगबाज ने रजिस्ट्रेशन और फीस के बहाने महिला के खाते से 82 हजार रुपये उड़ा लिया है. हालांकि ठगी होने का पता चलते ही महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कोपरखैरणे की रहनेवाली एक महिला किसी घटना की शिकायत पुलिस से करने के लिए ऑनलाइन पुलिस का नंबर खोज रही थी. इस दौरान महिला ने पती के मोबाईल से गूगल से ऑनलाइन पुलिस का नम्बर पता लगा रही थी.  हालांकि इस दौरान उसे पुलिस का नंबर तो नही मिला बल्कि एक साइबर ठग का नंबर मिला. जब महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया तो संबंधित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करने के लिए एक लिंक भेजा और जानकारी भरने को कहा. साथ ही उसने रजिस्ट्रेशन फीस 2 रुपये का लिंक भी भेजा.  पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद महिला को लगा कि उसके साथ ठगी की जा रही है जिसके कारण उन्होंने कार्ड को ब्लॉक कर दिया.  लेकिन कुछ दिन बाद जब नया कार्ड घर आया तो पता चला कि उससे लेनदेन करने पर बैंक खाते में बैलेंस ही नहीं है. इसके चलते जब खाते में हुए लेनदेन की जांच की तो पता चला कि पुलिस रजिस्ट्रेशन के बहाने जानकारी हासिल करने वाले ने उसी समय खाते से 82 हजार रुपये उड़ा लिया था. जिसके बाद ठगी का शिकार महिला ने कोपर खैराने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...