हैडलाइन

ऐरोली ब्रिज पर दूध की टेंपो में मिला डेढ़ करोड़

ऐरोली ब्रिज पर दूध की टेंपो में मिला डेढ़ करोड़


नवी मुंबई। निर्वाचन विभाग की सर्वेक्षण टीम ने ऐरोली खाडीपुल पर डेढ़ करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की है. यह नकदी दूध के टेंपो से ले जाई जा रही थी. यह रकम ठाणे और नवी मुंबई में चुनाव के लिए लाये जाने का संदेह किया जा रहा है.  राज्य में अब चौथे और पांचवें चरण का चुनाव सुरु है.  ठाणे लोकसभा में 20 और मावल लोकसभा में 13 मई को चुनाव होनेवाला है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है.  इस दौरान पैसा वितरण को रोकने के लिए चुनाव विभाग मुंबई सहित ठाणे और मावल लोकसभा क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चला रहा है. इसी के तहत शुक्रवार की रात करीब 11 बजे ऐरोली खाडीपुल पर नवी मुंबई से जानेवाले मार्ग पर दूध की टेंपो से 1 करोड़ 60 लाख रुपये नगदी मिले. जिसके बाद टीम के जरिए देर रात तक कैश गिनने का काम चलता है.  इसलिए निर्वाचन विभाग का अनुमान है कि यह रकम डेढ़ करोड़ से अधिक है.  निर्वाचन विभाग की टीम ने पैसे ले जा रहे वाहन सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वाहन और राशि छुड़ाने के लिए महा विकास आघाड़ी और महा युति दोनों विपक्षी नेताओं की ओर से फोन आ रहे हैं।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...