हैडलाइन

रिश्वत लेने वाला सहायक पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

रिश्वत लेने वाला सहायक पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

नवी मुंबई। आरोपी की मदद के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस नाईक को नवी मुंबई एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन के अधिकारियों ने सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले और कॉन्स्टेबल प्रज्ञेश कोठेकर को गिरफ्तार की है।

पुलिस उपाधीक्षक शिवराज म्हेत्रे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है. इस मामले में शिकायतकर्ता के चाचा के खिलाफ कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.  इस मामले में टकले ने शिकायत कर्ता से उनके चाचा की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद जमानत अर्जी की सुनवाई में मदद करने और बाकी अपराध की जांच में मदद करने के लिए शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की मांग की थी. जिसके कारण शिकायतकर्ता ने नवी मुंबई एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी. इसके अनुसार सत्यापन के दौरान पता चला कि टकले ने समझौता कर 40 हजार रुपये की मांग की थी.  यह रकम प्रज्ञेश कोठेकर को देने के लिए कहा गया था.  पुलिस उपाधीक्षक शिवराज म्हेत्रे के अनुसार जब कोठेकर पैसे लेने के लिए खारघर आए, तो पुलिस ने जाल बिछाया और उन्हें 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...