हैडलाइन

बेरहम पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, नौकरी करने से था नाराज

नए साल के पहले दिन हरियाणा के सांपला से एक बुरी खबर आई. मायके में रह रही पत्नी से नाराज पति ने नए साल के जश्न के बहाने उसे मौत की नींद सुला दी.

मृतका पिंकी की मां संतरा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पिंकी की शादी 15 साल पहले झज्जर के बराही गांव के निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू से हुई थी. पिंकी पिछले तीन साल से मायके में ही रह रही थी और एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी. उसके दो बच्चे पिंकी (13) और मयंक (10) भी उसके साथ ही रहते थे.

पिंकी का मायके रहना और नौकरी करना पति को पसंद नहीं था. मायके में रहने और उसकी नौकरी को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था. आरोपी सुरेंद्र का छोटा भाई कालू भी पिंकी को कई बार धमका चुका था.

पुलिस के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात आरोपी सोनू ने अपनी सास संतरा देवी के मोबाइल पर कॉल करके कहा कि वह पत्नी के साथ नया साल मनाना चाहता है और उसे डिनर कराना चाहता है, इसलिए उसे अस्पताल से ही लेकर जाएगा. आरोपी अपनी पत्नी को रेस्टोरेंट में ले जाने के बजाय अस्पताल के नजदीक बने एक कमरे में ले गया और उसने बेरहमी से उस पर चाकू से 17 बार वार किए और मौत की नींद सुला दी.

पुलिस ने मृतका की मां संतरा देवी के बयान पर आरोपी सुरेंद्र और उसके भाई कालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं. हत्या की जांच कर रहे सांपला के एसएचओ कुलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी पति सोनू और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...