हैडलाइन

विभागवार मानसून पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन कार्य की आयुक्त ने की समीक्षा

विभागवार मानसून पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन कार्य की आयुक्त ने की समीक्षा


पनवेल। बरसात के दौरान कोई आपदा न आये इसके लिए मानसून पूर्व कार्यों एवं आपदा प्रबंधन कार्यों की विभागवार आयुक्त मंगेश चितले ने शनिवार को मनपा मुख्यालय में विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त कैलास गावड़े, उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, उपायुक्त मारुति गायकवाड, शहर अभियंता संजय जगताप, कार्यकारी अभियंता संजय कटेकर, सहायक आयुक्त स्वरूप खड़गे, उप अभियंता सुधीर सालुखे, सभी पांच वार्डों के प्रभाग प्रमुख, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख दशरथ भंडारी, स्वच्छता निरीक्षक शैलेश गायकवाड, अरुण कांबले, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मानसून के मौसम में धोखादायक इमारतों के गिरने से कोई नुकसान न हो इसके लिए आयुक्त ने अनधिकृत इमारतों की समीक्षा की. उपायुक्त मारुति गायकवाड ने बताया कि मनपा सीमा में 79 धोखादायक इमारतें हैं, जिनमें से 40 इमारतों को खाली करा लिया गया है और मनपा की ओर से बेदखली की कार्रवाई जारी है.  आयुक्त ने संबंधित विभाग को बाकी इमारतों में पानी और बिजली की आपूर्ति बंद करने और उन्हें जल्द से जल्द खाली कराने के निर्देश दिए. इसके साथ ही आयुक्त ने होर्डिंग्स पर कार्रवाई की समीक्षा की.  मनपा क्षेत्राधिकार में 33 अनाधिकृत होर्डिंग्स पाए गए हैं. इनमें से लगभग 21 अनाधिकृत होर्डिंग्स को मनपा द्वारा ध्वस्त किया गया है. इस दौरान आयुक्त ने बचे हुए होर्डिंग्स का 'त्वरित सर्वेक्षण' करने और अत्यंत धोखादायक होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही आयुक्त ने मनपा क्षेत्र में मानसून पूर्व नाला सफाई कार्य की भी समीक्षा की. चार वार्ड में नौ बड़े नाले हैं, इन नालों के साथ ही अन्य नालों की सफाई युद्ध स्तर पर चल रही है.  आयुक्त ने चार महत्वपूर्ण नालों पर तत्काल फाइबर गेट लगाने के निर्देश दिये. इसके साथ ही आयुक्त ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण विभाग बारिश शुरू होने से पहले गड्ढों को भरने के लिए इंजीनियरों की टीम तैयार कर ले.  साथ ही निचले इलाकों में जहां पानी जमा होता है, उन सभी स्थानों पर तत्काल पंप लगाने के संबंध में आयुक्त ने निर्देश दिये।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...