हैडलाइन

बार मैनेजर ने ग्राहकों की कर दी पिटाई 

बार मैनेजर ने ग्राहकों की कर दी पिटाई 

पनवेल। एक ग्राहक ने बार मैनेजर और अन्य तीन लोगों के विरुद्ध खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित व्यक्ति का इलाज कामोठे के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने उसके बयान पर इंटरनेट बार के मैनेजर और अन्य तीन लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज की है। 

 पीड़ित मनीष भगत ने बताया कि वो अपने दोस्त मोहम्मद शाह के साथ आसुडगांव में स्थित इंटरनेट बार में रात करीब 11 बजे बीयर पीने के लिए गया था. मनीष बीयर खत्म कर वाशरूम गया था और वहां से वापस आने के बाद दोनों दोस्तों में बाहर जाने के लिए सहमति बन गई. मनीष उठाकर गेट के पास पहुंच गया लेकिन उसका दोस्त बाकी बची हुई बीयर खत्म कर रहा था. तभी वहां मौजूद तीन लोगों ने मनीष के साथ गालीगलौज शुरू कर दी, जब मनीष ने उसका जवाब दिया तो उन लोगों ने शराब और बीयर की खाली बोतल से मनीष पर हमला कर दिया. उसके बाद बार के मैनेजर ने कुर्सी उठाकर मनीष की पिटाई की. जिससे मनीष घायल हो गया. घायल होने के बाद उसे बाहर फेंक दिया गया. जिसके बाद उसका दोस्त उसे रिक्शे में डालकर कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में ले गया ।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...