हैडलाइन

पनवेल पुलिस ने ऑनलाईन फ्रॉड करनेवाली अंतर्राज्यीय टोली का किया पर्दाफाश

पनवेल पुलिस ने ऑनलाईन फ्रॉड करनेवाली अंतर्राज्यीय टोली का किया पर्दाफाश 

पनवेल। पनवेल पुलिस ने उपायुक्त विवेक पानसारे के नेतृत्व में देशभर में शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाली एक गैंग का पर्दाफाश कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से संपर्क कर उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने का लालच देकर पैसे ऐंठ लेते थे।
 
नवी मुंबई जोन दो के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसारेन ने बताया कि पनवेल पुलिस में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने उससे ऑनलाईन संपर्क कर कहा था कि शेयर बाजार में निवेश कीजिए आपको हमारे साथ निवेश करने पर दोगुना लाभ मिलेगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने निवेश करना शुरू कर दिया था। शुरूआत में उसे पैसे वापस मिल भी रहे थे लेकिन बाद में उन लोगों ने उससे करीब 21 लाख 71 हजार रूपए निवेश करवा लिए और पैसे वापस देना बंद कर दिया। साथ ही उसे किसी भी प्रकार का जवाब देना भी बंद कर दिया। जिसके बाद उसने पनवेल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उपायुक्त विवेक पानसारे ने ईएमसी सायबर सेल को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था। जिसके पश्चात पुलिस निरीक्षक दिपाली पाटिल ने इस मामले की गहन जांच की तो पता चला कि जिन बैंको में पैसे गए हैं वे लोग इंदौर और बैंगलोर से ऑपरेट कर रहे हैं। जिसके बाद पनवेल पुलिस ने इन दोनों जगहों पर जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इस बीच पनवेल पुलिस को इंदौर में चल रहे एक कॉल सेंटर के बारे में पता चला जहां से लोगों को फोन कर फंसाया जाता था। पनवेल पुलिस ने उस सेंटर पार छापेमारी की तो वहां पर पुलिस को 60 मोबाईल, 4 लैप्टॉप, 20 सिम मिले, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया। आरोपियों ने करीब 20 से अधिक फर्जी वेबसाईट्स तैयार कर रखी थीं। पुलिस ने उनके अकाउंट्स को चेक किया तो पता चला कि उन लोगों ने देशभर में अनेक लोगों को ठगा है। आरोपियों के पास से पैसे वापस प्राप्त करने के लिए पुलिस ने सभी बैंको को पत्र लिखकर पैसे मांगे हैं। अब तक पुलिस करीब 6 लाख 7 हजार रूपए पुलिस को मिल चुके हैं।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...