हैडलाइन

मृतक के बैंक खाते से उड़ाया 30 लाख रुपये, मामला दर्ज

मृतक के बैंक खाते से उड़ाया 30 लाख रुपये, मामला दर्ज

नवी मुंबई। मृतक के बैंक खाते से 30 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये जाने की बात सामने आयी है.  महिला की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध सीबीडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. यह ठगी मृतक के अकेले रहने और उनसे जान-पहचान होने के बाद मदद का फायदा उठाकर किया गया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार हरमन सिंह के पति उपकार सिंह कुछ सालों से सीबीडी इलाके में अकेले रह रहे थे.  इसी बीच उपकार सिंह का परिचय अमित सिंह से हुआ. जिसके बाद उपकार सिंह के अकेला रहने पर समय-समय पर मदद करने के बहाने अमित ने उनके ऑनलाइन बैंक लेनदेन का पासवर्ड हासिल कर लिया था. इसी बीच पिछले साल नवंबर महीने में उपकार सिंह की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जंहा इलाज के दौरान 28 नवंबर को उनका निधन हो गया.  जिसके बाद अमित ने उपकार की ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर उपकार के खाते से 30 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. पति की मौत के बाद पत्नी हरमन अपने पति के बैंक खाते से लेनदेन की जांच सुरु की थी. जिसके बाद पता चला कि पति के मौत के बाद उनके खाते से रकम निकाली गई है. जिसके कारण उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की पुष्ठि कर अमित सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर की है।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...