हैडलाइन

मुंबई कांग्रेस में #MeeToo

मुंबई। मुंबई कांग्रेस की एक महिला के साथ पोस्ट दिलाने के नाम पर कथिततौर पर किया गया यौन शोषण पार्टी के लिए न सिर्फ गले की हड्डी बन गया है बल्कि इससे पार्टी की जोरदार किरकिरी हो रही है। बताया जा रहा है कि मामले को दबाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन मामला नहीं सुलझा तो कई बड़े लोगों को आने पदों से हाथ धोना पड़ सकता हूं। 
      पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हैसटैग मी टू खासा चर्चा में रहा है। देश-विदेश की कई महिलाओं ने अपने साथ हुए कई तरह के यौन उत्पीड़नों पर खुलकर अपने विचार रखे। मुंबई में भी कई फिल्मी हस्तियों का नाम मी टू के जरिए विवादों में आ चुका है। इस बार मुंबई कांग्रेस भी मी टू के चलते विवादों में आ सकता है। हालांकि इस मामले में कोई भी खुलकर बयान नहीं देना चाहता लेकिन मामला काफी हद तक तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर  पश्चिम जिले के एक पदाधिकारी ने एक महिला कार्यकर्ता को पहले फेसबुक के जरिए अपने चंगुल में फंसा लिया फिर बाद में उसे महिला कांग्रेस में बड़ा पद दिलाने के नाम पर उसका यौन शोषण किया। जब उस महिला को पोस्ट नहीं मिली तो उसने इसे मुद्दा बना दिया। इस मामले को दबाने के लिए उत्तर पूर्व जिले की एक कद्दावर महिला नेता काफी सक्रिय हैं। यदि मामला रफा-दफा नहीं हुआ तो मुंबई कांग्रेस की किरकिरी होने से कोई नहीं बचा सकता।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...