हैडलाइन

6 लाख के ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार

6 लाख के ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार

नवी मुंबई। एपीएमसी इलाके में ड्रग्स बेचने आए एक शख्स को क्राइम ब्रांच पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार की है.  उसके पास से पुलिस ने 6 लाख रुपये की मेफेड्रोन ड्रग जब्त की है. इसके बाद अब क्राइम ब्रांच पुलिस गिरफ्तार युवक के जरिए उसके अन्य साथियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति एपीएमसी इलाके के पुराने आरटीओ परीक्षण मैदान क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री के लिए आ रहा है. जानकारी मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नीरज चौधरी ने सहायक निरीक्षक सचिन कोकरे, श्रीकांत नायडू, कांस्टेबल रमेश तायडे, अंकुश म्हात्रे, राकेश अहिरे आदि की टीम बनाई थी.  इस टीम ने सोमवार रात शालीमार होटल इलाके में जाल बिछाई थी.  इसी दौरान आये एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान जब उसकी  तलाशी ली गई तो उसके पास से 60 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद हुआ. जिसका बाजार भाव  अनुसार इसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है. उसके विरुद्ध एपीएमसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 



महज कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन, पुलिस जानकारी से बेखबर ?

नवी मुंबई के एपीएमसी इलाके के सतरा प्लाजा बिल्डिंग में कई पब है. इसके अलावा होटल की आड़ में हुक्का पार्लर का भी व्यवसाय जोरो से सुरु है. इतना ही नही इस परिसर में रात भर युवाओं का जमावड़ा भी लगे रहने का देखा जाता है. लेकिन महज कुछ ही दूरी पर स्थित एपीएमसी पुलिस को इसकी भनक तक नही लगती? जिसके कारण नागरिको द्वारा तरह- तरह का सवाल किया जा रहा है।




Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...