हैडलाइन

बड़े मुनाफे की लालच में शिक्षिका के गंवाए लाखो रुपये

बड़े मुनाफे की लालच में शिक्षिका के गंवाए लाखो रुपये


नवी मुंबई। शेयर मार्किट में निवेश करने पर बड़े मुनाफे की लालच देकर एक शिक्षिका के साथ 31 लाख 14 हजार की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नवी मुंबई साइबर सेल ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह ठगी सानपाड़ा की रहनेवाली 57 वर्षीय शिक्षिका के साथ कि गई है. 12जून को उनके एक दोस्त ने एक कंपनी में थोड़ा- थोड़ा निवेश करने का कहा था. लेकिन उसी दिन एक महिला ने उनके व्हाट्सएप पर संपर्क कर उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा. उस लिंक पर जब शिक्षिका ने क्लिक किया तो एक एप्लिकेशन डाउनलोड हुआ. उस एप्लिकेशन में निवेश और मुनाफे के पैसे दिखा रहे थे. इस दौरान उक्त महिला द्वारा दिए जा रहे निर्देश के अनुसार शिक्षिका ने लगभग 31 लाख 14 हजार रुपये ट्रांसफर की. लेकिन जब वह पैसा निकालना चाही तो उनसे और पैसो का मांग किया गया. जिसके बाद शिक्षिका पुलिस से शिकायत करने पहुंची. हालांकि इस दौरान इसी तरह ठगी की शिकार हुई ऐरोली की एक और महिला पुलिस के पास शिकायत के लिए पहुंची थी।

सोशल मीडिया से करते है संपर्क

साईबर ठगों द्वारा आये दिन अनेको तरीको से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. शेयर मार्किट में निवेश कर तेजी से बड़ा मुनाफा कमाने की क्रेज वर्तमान में बढ़ी है. हालांकि लोगो के पास सही जानकारी नही होने के कारण नागरिक सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे है. लेकिन इसी सोशल मीडिया के जरिये ठगबाज नागरिको तक पहुंच रहे है।


पुलिस की अपील

पुलिस द्वारा समय- समय पर कई तरीकों से नागरिको को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. लेकिन पुलिस की अपील को अनदेखी करने के कारण नागरिको के साथ ठगी का सिलसिला जारी है. पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के बातो में ना आये. अंजान लोगो द्वारा भेजे गए मैसेज- लिंक, फोन को जवाब ना दे. अगर ऐसी को जानकारी मिलती है तो पुलिस तक जानकारी पहुंचाए. हालांकि ठगी का शिकार होने वालों में अधिकांश शिक्षित एंव वृद्ध होने से पुलिस भी हैरान है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...