हैडलाइन

5 वर्षीय बच्ची के सर पर नोकदार पेन से शिक्षिका ने किया वार

5 वर्षीय बच्ची के सर पर नोकदार पेन से शिक्षिका ने किया वार,

बात छुपाने के लिए सर धोई, पुलिस की कार्यवाई पर संदेह

नवी मुंबई। उरण तालुका में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ टीचर की निर्दयता सामने आने से नागरिको में आक्रोश का माहौल है. जिस टीचर के पास पालकों ने बड़े विश्वास के साथ बच्ची को पढ़ने के लिए भेजा था उस नीता म्हात्रे ने उनकी छोटी बच्ची के सिर पर बार-बार नोखदार पेन से हमला कर लहूलुहान कर दिया. हालांकि तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नही किये जाने से पुलिस की कार्यभार पर नागरिको द्वारा सवाल किया जा रहा है.आज जो घटना हमारे बच्चे के साथ हुई, वह कल किसी और के मासूम बच्चों के साथ भी हो सकती है, जिसके कारण शिक्षिका नीता म्हात्रे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी कक्षाएं बंद की जाएं ,ऐसी बच्ची के माता-पिता सहित क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने मांग की है। 


प्राप्त जानकारी अनुसार उरण-जसाई में घर से पढ़ाई करवाने वाली एक विकृत शिक्षिका का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. निर्दयी टीचर नीता प्रकाश म्हात्रे ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की. इस टीचर ने बच्ची के सर पर नोकदार पेन से हमला किया. इस हमले से जब बच्ची के सिर से खून बहने लगा तो उसे छुपाने के लिए टीचर ने सर धोकर अपने परिजनों को ना बताने की धमकी शिक्षिका ने बच्ची को दि. हालांकि जब बच्ची के बाल गीले देखकर मां ने बच्ची से पूछताछ की तो निर्दयी शिक्षिका नीता म्हात्रे की बात सामने आई.  इसके बाद बच्ची के माता-पिता तुरंत उरण पुलिस स्टेशन पहुंचे.  छोटी बच्ची ने बताया कि उसके गालों को खींचा और पीटा, जबकि क्लास में मौजूद अन्य बच्चों ने भी बच्ची के माता-पिता को इस बारे में बताया.लेकिन अभिभावकों का कहना है कि उरण पुलिस ने जानबूझकर अपनी परंपरा के मुताबिक इन घटनाओं को नजरअंदाज किया.  अभी भी इस क्रूर शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. महिलाओं और लड़कियों को लेकर उरण पुलिस कब गंभीर होगी?  इस बात को लेकर नागरिको द्वारा सवाल उठाये जा रहे है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...