हैडलाइन

अभिषेक से शादी के वक्त‍ रोका का मतलब भी नहीं जानती थीं ऐश्वर्या

बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान प्यार परवान चढ़ा. साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली. वर्तमान में दोनों की एक 7 साल की बेटी है जिसका नाम आराध्या है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने वो वक्त याद किया जब अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया था और कुछ ही वक्त के बाद दोनों ने शादी कर ली थी.

ऐश्वर्या ने बताया, "उसने मुझे प्रपोज किया, जो कि शानदार बात थी. और ये वाकई बहुत जल्दबाजी में हुआ. मुझे ये तक नहीं पता था कि रोका क्या चीज होती है. क्योंकि मैं दक्षिण भारतीय हूं तो मुझे नहीं पता था कि रोका क्या होता है. अचानक उनके घर से मेरे घर पर एक फोन आया और कहा गया कि हम लोग आ रहे हैं." मामला और कन्फ्यूजिंग तब हो गया जब पता चला कि ऐश्वर्या के पिता शहर से बाहर हैं. ऐश्वर्या ने कहा, "अभिषेक बोले हम सब आ रहे हैं और अब मैं पापा को नहीं रोक सकता, हम रास्ते में हैं. हम तुम्हारे घर आ रहे हैं. और मुझे लगा कि हे भगवान ये रोका अब ऐसे होगा कि मुझे अपने पापा को फोन करना होगा. पापा ने कहा कि मैं और तुम्हारी मां बाहर हैं और वो लोग आ रहे हैं? वो लोग कुछ ज्यादा ही इमोशनल हैं क्या?"



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...