हैडलाइन

इंजीनियर के साथ बलात्कारी ने किया ठगी 

इंजीनियर के साथ बलात्कारी ने किया ठगी,

मैट्रिमोनियल साईट पर प्रोफाइल बनाकर बनाया शिकार


नवी मुंबई। मैट्रिमोनियल साईट पर प्रोफाइल बनाकर सिडको की एक इंजीनियर के साथ ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस दौरान उक्त ठगबाज ने महिला इंजीनियरिंग के साथ अढाई लाख रुपये की ठगी की है. लेकिन जब महिला को संदेह आया और जांच की तो पता चला कि उक्त ठगबाज पर कर्नाटक में बलात्कार एंव ठगी का मामला पहले से दर्ज है. जिसके बाद महिला ने खारघर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि इस ठगी से औऱ भी कई घटनाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही हैं।

खारघर की रहनेवाली 32 वर्षीय महिला सिडको में इंजीनियर पद पर कार्यरत है. वह विवाह के लिए जीवनसाथी मैट्रिमोनियल साईट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी. इस दौरान उन्हें कई रिश्ते आ रहे थे. लेकिन उन्हें पसंद नही आने से वे माना करती रही. इसी बीच अप्रैल में शशि दिलीपकुमार पाटिल नाम के व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप द्वारा संपर्क किया. जिसके बाद उन्होंने वाशी में मुलाकात की. इस दौरान उसने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है एंव उसका बिज़नेस भी है. इस दौरान उसने अपने आप को इंजीनियर भी बताया. जिसके कारण उन्हें पसंद आने पर बात चीत आगे बड़ा.इसी बीच उसने आर्थिक सहयोग के लिए पैसों की मांग किया. जिसके कारण पीड़िता ने भरोसा कर धीरे धीरे 2 लाख 47 हजार रुपये दे दी. लेकिन बाद में जब उसने मिलना बंद एंव और पैसों की मांग शुरू किया तो उन्हें संदेह हुआ. जिसके बाद जब उन्होंने जांच की तो पता चला उसका असली नाम शशि दिलीपकुमार जेरे है एंव उसपर कर्नाटक में बलात्कार एंव ठगी का मामला वर्ष 2020 में दर्ज है. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...