हैडलाइन

सरकारी महिला वकील के साथ 4 लाख की ठगी

सरकारी महिला वकील के साथ 4 लाख की ठगी,

होटल बुकिंग के नाम पर महिला ने लगाया चुना


नवी मुंबई। कम कीमत में शादी के लिए गोवा में होटल बुक करने के नाम पर पनवेल की रहनेवाली एक सरकारी महिला वकील के साथ तीन लाख 97 हजार 500 रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि जब संदेह होने पर जब वकील ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया. जिसके बाद वकील ने ठगी करनेवाली क्षितीजा हॉलिडे की कंपनी की मीनाक्षी भालेराव उर्फ मीनाक्षी जाधव के विरुद्ध पनवेल पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. इसी तरह और भी लोगो के साथ ठगी होने की संभावना वकील ने जताई है।


प्राप्त जानकारी अनुसार पनवेल की रहनेवाली 29 वर्षीय पेशे से सरकारी महिला वकील के साथ यह ठगी को गई है. उनका विवाह तय होने के कारण उन्होंने गोवा में शादी करने का तय किये थे. इसी बीच गोवा में वे होटल की तलाश कर रही थी. इसी बीच उनके परिजनों के संपर्क में  मीनाक्षी भालेराव उर्फ मीनाक्षी जाधव आई थी.जिसके अनुसार उन्होंने  क्षितीजा हॉलिडे की कंपनी की मीनाक्षी से बातचीत की. इस दौरान ठगबाज महिला ने बताया कि वह कम कीमत में पूरी प्लानिंग कर के देंगी. जिसके अनुसार 12 अप्रैल को मीनाक्षी की मुलाकात वकील महिला के बहन के घर पर हुई. इस दौरान उसने मेन्यू कार्ड दिखाकर 12 लाख रुपये में दो दिन के लिए होटल बुक करने का तय हुआ. जिसके अनुसार ठगबाज महिला ने ऑनलाइन वीडियो कॉल पर होटल भी दिखाई. इसके बजाय जल्दी बुक करने का दबाव बनाकर 2 लाख रुपये भी ले ली. इस दौरान जब उनके माता पिता होटल देखने गए तो वंहा भी होटल कर्मी से बात करने के लिए मना किया गया. इस दौरान भी उसने पैसो की मांग की.लेकिन इसी बीच जब होटल से कोई कन्फर्मेशन नही आया तब जाकर वकील ने होटल में बात की. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...