हैडलाइन

मॉर्फ्ड कर अश्लील फोटो वायरल करनेवाले 2 छात्रों पर मामला दर्ज

मॉर्फ्ड कर अश्लील फोटो वायरल करनेवाले 2 छात्रों पर मामला दर्ज


पनवेल। पनवेल इलाके के रहने वाले और 12वीं क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों ने 15 साल की एक छात्रा का मॉर्फिंग कर बनाई गई अश्लील फोटो स्कूल के इंस्टाग्राम ग्रुप पर डालकर वायरल करने का मामला सामने आया हैं. इस मामले में दो नाबालिग छात्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत पनवेल तालुका पुलिस ने मामला दर्ज की है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार 15 वर्षीय पीड़ित छात्रा पनवेल इलाके में रहती है.  पीड़िता ने कुछ महीने पहले अपने नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाई थी. उस एकाउंट पर पीड़िता ने कुछ अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी. उसी तस्वीरों को पनवेल के नेरेगांव में रहने वाले 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने चुरा लीं.  इसके बाद उसने पीड़ित छात्रा की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाईं और उसे स्कूल के इंस्टाग्राम ग्रुप पर वायरल कर दिया. उसके बाद पनवेल के करंजाडे इलाके में रहने वाले एक अन्य छात्र ने भी पीड़ित लड़की की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं. इसी बीच जब उसकी सहेली की नजर छात्रा की वायरल तस्वीरों पर पड़ी तो उसने छात्रा को इसकी जानकारी दी.  जिसके बाद पीड़िता ने पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...