हैडलाइन

बिना पूछे दुकान की मिठाई खाने से युवक की पिट पिट कर हत्या, तीन गिरफ्तार

बिना पूछे दुकान की मिठाई खाने से युवक की पिट पिट कर हत्या, तीन गिरफ्तार


नवी मुंबई। किराना दुकान से मिठाई निकाल कर खा रहे युवक को दुकानदार समेत तीन लोगों ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर मार डालने की घटना राबाले एमआईडीसी में घटी है. इस दौरान मृत युवक का दोस्त जब उसे बचाने गया तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया. इस मामले में एक किराना दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी राबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पोल ने बुधवार को दिए।


जुयेल इमरान शेख ( 24) को पीट-पीट कर मार डाला गया और इरफान लतीफ शेख ( 28) जख्मी है. ये दोनों पनवेल में अलग-अलग जगहों पर रहते हैं.  गुरुवार को वह महापे के आडवली भुतावली में रहने वाले दोस्त से मिलने गए थे. लेकिन दोस्त के नहीं मिलने पर जुयेल और इरफान दोनों पैदल ही वापस जाने के लिए निकल पड़े. इस दौरान जब वह महापे एमआईडीसी में एकवीरा झोपड़पट्टी के पास पहुंचे तो वह पानी की बोतल खरीदने के लिए एक किराने की दुकान पर रुक गए. इस दौरान जुएल ने किराने की दुकान के काउंटर पर रखे मिठाई के डिब्बे से मिठाई के दो टुकड़े बिना पूछे ले लिया. इसी बात को लेकर दुकानदार अनिल कुमार गौतम ने जुयेल से गाली-गलौज की. जिसके बाद उनके बीच बहस होने से अनिल कुमार और उसके दो साथियों ने जुयेल को लोहे के पाइप और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू किए. जिसके कारण जब इरफान शेख उसे बचाने गये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी.  इस पिटाई में जुयेल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन पिटाई के कारण शरीर में अंदरूनी चोट लगने से जुयेल की मौत हो गयी.  इस घटना के बाद मृतक जुयेल के दोस्त इरफान शेख की शिकायत के आधार पर रबाले एमआईडीसी पुलिस ने अनिल कुमार गौतम, संदेश जबर और सुर सिंह जामोदा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर ली है।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...