हैडलाइन

तीन तोले का चैन लेकर चोर फरार

तीन तोले का चैन लेकर चोर फरार

पनवेल। ठगबाज कई तरीके अपनाकर नागरिको समेत व्यवसायिकों को चुना लगा रहे है. ऐसा ही एक मामला पनवेल से सामने आया है. पहले एक तोले की चैन खरीदकर जान पहचान बनाकर तीन तोले की चैन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पनवेल पुलिस ने ठगबाज रवी घुले पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

पनवेल के टपाल नाके के पास स्थित किरण ज्वेलर्स में काम करने वाले कर्मी प्रकाश शर्मा ने पुलिस को दि गई शिकायत में बताया है कि पांच महीने पहले उनके दुकान में एक व्यक्ति आया था. उसने एक तोले की चैन खरीदकर खुद को बड़ा व्यवसायिक बताया. इसके बाद उसने प्रकाश का नंबर लेकर संपर्क कर दुकान में आकर मिलकर जाया करता था. रविवार दोपहर को भी वह दुकान में आकर तीन टोले की चैन लिया. इसके बाद पैसा देने के बहाने एक व्यक्ति को साथ मे भेजने के लिए कहा. इस दौरान दुकान का एक कर्मी उनके एक्टिवा पर चैन लेकर निकला ही था की कंलबोली ब्रिज के पास एक कार्यालय दिखाने के बहाने उनके हाथ से चैन और गाड़ी लेकर फरार हो गया. हालांकि गाड़ी कुछ दूर छोड़ वह निकल गया. जिसके बाद शर्मा ने पनवेल पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।




Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...