हैडलाइन

तेज रफ्तार और नशे के कॉकटेल ने ले ली एक जान

फरीदाबाद:  फरीदाबाद में तेज रफ्तार एक बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को टक्कर मारी है. साथ ही एक साइकिल सवार को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी और उसके साथ बैठे साथी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी में मौजूद सभी लोग नशे में धुत थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बाटा रेलवे स्टेशन के पास एक बेकाबू बोलेरो चालक ने एक के बाद एक सड़क किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को टक्कर मारते हुए एक साइकिल सवार को बुरी तरह से रौंद दिया. इस घटना में साइकिल सवार बोलेरो गाड़ी के नीचे ही फंस गया. टक्कर लगने के बाद गाड़ी चला रहा चालक और उसके साथ गाड़ी में बैठे दो और युवक गाड़ी से बाहर निकले और साइकिल सवार को इधर उधर खोजने लगे, लेकिन साइकिल सवार गाड़ी के नीचे ही फंसा हुआ था. उसकी मौत हो चुकी थी, जिसे देख तीनों मौके से फरार हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में तीन लोग सवार थे और सभी नशे में चूर थे. गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी, जिसके कारण वह संभल नहीं पाए और पहले उन्होंने सड़क के किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को टक्कर मारी और फिर एक युवक को कुचलकर फरार हो गए. युवक की मौके पर ही मौत हो गई है.

जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि उन्हें कंट्रोलरूम से वायरलेस मैसेज मिला. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना का आरोपी वाहन चालक और उसके साथी अभी फरार है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...