हैडलाइन

वोट डालने गांव गए बैंक मैनेजर के घर में चोरी

वोट डालने गांव गए बैंक मैनेजर के घर में चोरी


नवी मुंबई। मतदान करने अपने गांव गये एक बैंक मैनेजर के बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ उनके घर से 1 लाख 15 हजार रुपये के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में कोपरखैरणे पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

कोपरखैरणे सेक्टर 23 के रहनेवाले साहिल मुंडे ठाणे के एक बैंक में प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं.  बुधवार को विधानसभा चुनाव होने के कारण मुंडे मंगलवार सुबह हमेशा की तरह काम पर गए थे. इसके बाद वह वहां से अपने पैतृक गांव मनगांव में वोट डालने के लिए निलक गये.  जिसके बाद उनकी पत्नी भी मंगलवार शाम को वाशी स्थित अपने माइके चली गईं. इसी दौरान मुंडे का घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये. इसके बाद उनके घर की अलमारी से 35 ग्राम वजन का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स ऐसे 1 लाख 15 हजार रुपए कीमत के आभूषण चुरा ले गए. मतदान के बाद मुंडे बुधवार रात दस बजे अपने गांव से कोपरखैरणे रेलवे स्टेशन आए और अपनी पत्नी को वहां बुलाया.  इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने घर गए तो देखा कि उनके घर का दरवाजा और खिड़कि टूटी हुई हैं. जिसके बाद जब घर में गए तो पता चला कि आभूषण चोरी हो गया हैं।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...