हैडलाइन

मंदिर में पहचान बढ़ाकर रो-रो कर डॉक्टर का ठगा 10 लाख रुपये

मंदिर में पहचान बढ़ाकर रो-रो कर डॉक्टर का ठगा 10 लाख रुपये

नवी मुंबई। वर्तमान में ठगी का सिलसिला बढ़ते ही जा रहा है. साईबर ठग समेत मानव के भेष में भी अनेको बहुरूपिये नागरिको की भावनाओं से खेलकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है. ऐसा ही एक ठगी का मामला पनवेल से सामने आया है. पनवेल उपजिल्हा अस्पताल की एक डॉक्टर के साथ कई तरीकों से 10 लाख 14 हजार रुपये की ठगी किये जाने की घटना घटी है. इस संबंध में पनवेल शहर पुलिस ने ठगबाज राजेश प्रभाकर शेट्टी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पनवेल उपजिल्हा अस्पताल की एक डॉक्टर ने पुलिस को दि गई शिकायत में बताई है कि वह पनवेल के साई मंदिर में अपनी बेटी के साथ आती-जाती रहती है. उसी मंदिर में राजेश शेट्टी नाम का व्यक्ति भी आता था उनकी उनकी बेटी को चॉकलेट देकर धीरे- धीरे नजदीकी बना लिया. जिसके कारण उनकी अच्छी जान पहचान हो गई. इसके बाद इस ठगबाज ने निवेश करने पर अच्छा रिटर्न दिलाने के नाम पर पहले 1 लाख 25 हजार रुपये लिया. इसके बाद धीरे- धीरे रो- रो कर अपना दुखिया सुनाकर इनके परिवार ने कुल 10 लाख 13 हजार 717 रुपये ऐंठ लिया. लेकिन जब पीड़िता ने पैसा मांगना सुरु की तब इस ठगबाज द्वारा टालमटोल शुरू हुआ. जिसके बाद उन्हें ठगी का पता चला।


Most Popular News of this Week