हैडलाइन

मनबढ़े रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाई

मनबढ़े रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाई


नवी मुंबई। नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों का किराया माना करनेवाले रिक्शा चालकों पर सीवुड्स ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्यवाई की है. पुलिस ने एक सप्ताह में 200 से अधिक रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिसके कारण यातायात नियमों का पालन करने की अपील पुलिस ने रिक्शा चालकों व मालिकों से की है। 

कुछ रिक्शा चालक यातायात नियमों का पालन किए बिना लापरवाही से वाहन चलाते देखे जाते हैं. कई रिक्शा चालकों द्वारा उनके मनमर्जी स्थानों पर ही जाने, नियम एंव क्षमता से अधिक यात्रियों को रिक्शे में बैठाकर यातायात करने समते दुर्व्यवहार करते कई रिक्शा चालकों को देखा जाता है. कई यात्रियों द्वारा कुछ रिक्शा चालक किराया लेने से इनकार करने की शिकायत पुलिस को मिलती रहती हैं. इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीवुड्स ट्रैफिक पुलिस ने रिक्शा चालकों को शिक्षित करना भी शुरू कर दिया है. यातायात शाखा की वरिष्ठ निरीक्षक मोहिनी लोखंडे और उनके कर्मचारी सीवुड्स रेलवे स्टेशन मॉल और आसपास के क्षेत्रों में रिक्शा चालकों और मालिकों तथा उनके संगठनों के साथ बैठकें कर उन्हें शिक्षित कर रहे हैं. साथ ही सड़क जाम न हो और नागरिकों को यात्रा करने में कोई परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही किराया माना न करने, वर्दी पहनने, मीटर के हिसाब से रिक्शा चलाने और अतिरिक्त यात्री परिवहन व किराया न लेने के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए गए।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...