हैडलाइन

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने उठाया हाथ, नहीं लड़ेंगी कांग्रेस के लिए चुनाव

मुंबई, उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे ई-मेल में निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव नहीं लड़ने इच्छा जताई है। दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त दो बार उत्तर मध्य मुंबई सीट से सांसद चुनी गई। पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया को भाजपा की पूनम महाजन ने मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। हार से निराश प्रिया पूरी तरह से चुनाव क्षेत्र से गायब हो गईं। उसकी निष्क्रियता देखकर अनुमान लगाया जाने लगा कि सन 2019 का चुनाव प्रिया उत्तर-मध्य से नहीं लड़ेंगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव पद से इस्तीफा देने के बाद इस बात को और बल मिला कि प्रिया चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

हालांकि, प्रिया दत्त ने कांग्रेस छोड़ने का या राजनीति से संन्यास लेने जैसा कोई ऐलान नहीं किया है। पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह पार्टी का प्रचार भी करेंगी। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए प्रिया ने उनके प्रति आभार जताया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में प्रिया ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है। उनका कहा है कि अपने 9 साल के राजनीतिक करियर मैंने अपना काम अच्छी तरह करने की कोशिश की है और मुझे लगता है कि बगैर चुनाव लड़े भी मैं जनता की सेवा कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने 13 व 11 साल के बच्चों को समय देना चाहती हूं। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...