हैडलाइन

ट्रेडिंग करने पर बड़े मुनाफे की लालच देकर ठगी



ट्रेडिंग करने पर बड़े मुनाफे की लालच देकर ठगी,

लेखपाल और इंजीनियर से 45 लाख रुपये की ठगी

नवी मुंबई। शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने पर बड़े मुनाफे की लालच देकर खारघर में रहनेवाले 2 लोगो के साथ 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.इस संबंध में खारघर पुलिस ने मामला दर्ज की है.हालांकि इन ठगी के शिकार लोगो मे एक व्यक्ति इंजीनियर जबकि दूसरा एक इंटरनेशनल स्कूल का लेखपाल है. जिसके कारण उच्च शिक्षित लोग ही ठगी का शिकार होने से पुलिस हैरान है।

खारघर के रहनेवाले 51 वर्षीय शैलेश वैद्य को एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने पर 4 दिन में 10 गुना मुनाफा होने का बताया था.जिसके कारण शैलेश ने उसके बातो में आकर दिए गए निर्देश का पालन कर नवंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक 23 लाख 46 हजार 923 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किये.लेकिन जब वह अपना पैसा विड्रॉव करना चाहे तो उनसे और पैसो की मां की जाने लगी. जिसके बाद उन्हें ठगी का पता चला. इसी तरह खारघर के एक और पेशे से इंजीनियर से इंस्टाग्राम द्बारा ही संपर्क कर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने पर बडे मुनाफे का लालच देकर 21 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।


पुलिस के सोशल मीडिया से जुड़े

नवी मुंबई पुलिस ने नागरिको को जागरूक करने के लिए व्हाट्सएप चैनल एंव यूट्यूब जारी की है.इस सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिको को जागरूक कर ठगी का शिकार होने से बचाने का प्रयास जारी है.हालांकि नागरिको द्वारा पुलिस की अपील को अनदेखी किये जाने के कारण ठगी का सिलसिला जारी है.एक अधिकारी ने बताया कि जिन सोसायटियों में जाकर पुलिस ने नागरिको को जागरूक की है उन सोसायटियों के लोग अबतक ठगी का शिकार नही हुवे है.हालांकि ठगी के शिकार अधिकांश उच्च शिक्षित होने से पुलिस भी हैरान है.जिसके कारण अज्ञात लोगों के फोन का जवाब न देने, बड़े मुनाफे की लालच वाले विज्ञापन के झांसे में न आने एंव पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप चैनल एंव यूट्यूब से जुड़कर खुद जागरुक होकर अपनो को भी जागरूक करने की अपील पुलिस ने की है।




 


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...