हैडलाइन

अवैध हथियारों का हब बनी दिल्ली, 2018 में 35 फीसदी ज्यादा असलाह बरामद

दिल्ली में अवैध हथियारों का कारोबार और तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. पुलिस इसे पूरी तरह से रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है. यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद इस बात की गवाही दे रहे हैं दिल्ली पुलिस के आंकड़े. जिनके मुताबिक साल 2018 में 1905 हथियार पुलिस ने जब्त किए हैं. जो वर्ष 2017 के मुकाबले करीब 35 फीसदी ज्यादा है.

दरअसल, साल 2018 में अवैध हथियारों से जुडे कुल 1540 मामले दर्ज हुए. जिनमें 1901 लोग गिरफ्तार हुए. साथ ही 1905 फायर आर्म्स बरामद किए गए. ये आंकड़े यह दर्शाने के लिए काफी हैं कि दिल्ली में बड़ी मात्रा में हथियार पकड़े जा रहे हैं, मामले भी दर्ज हो रहे हैं और आरोपी भी गिरफ्तार हो रहे हैं. लेकिन फिर भी बड़े पैमाने पर इन हथियारों सप्लाई हो रही है. हथियार आखिर में बदमाशों तक पहुंच रहे हैं, जिससे वे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

यह भी साफ है कि ज्यादातर बरादम किए गए हथियार बिहार के मुंगेर और मध्य प्रदेश के धार और खरगोन से लाए गए हैं. साफ है कि कहीं ना कहीं पुलिस पूरी तरह से इनके नेटवर्क को ख़त्म करने में नाकाम साबित हो रही है. हालांकि पुलिस ये भी दावा कर रही है कि आपराधिक घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल साल 2017 के मुकाबले 2018 में कम हुआ.

पुलिस के मुताबिक साल 2017 में ऐसे 848 मामले सामने आए थे, जिनमें हथियारों का इस्तेमाल हुआ. जबकि साल 2018 में 752 मामले सामने आए हैं. लेकिन कहीं ना कहीं अगर बात की जाए हथियारों की बरामदगी की, तो साल 2018 में 35 फ़ीसदी ज्यादा हथियार बरामद किए गए हैं.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...