हैडलाइन

अश्लील इशारे कर भाग जाता था युवक, महिलाओं ने पकड़कर पीट डाला

मुंबई के नांदिवली इलाके में अश्लील इशारे करने पर एक शख्स को महिलाओं ने पीटा और उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब तक इस घटना में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि महिलाएं शिवसेना के महिला संगठन से जुड़ी हुई हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस शख्स की पिटाई हुई है वह एक इलेक्ट्रिशियन है. महिलाओं का आरोप है कि काम करते हुए उसने एक महिला के सामने अश्लील इशारे किए. यह देख महिला ने कुछ महिलाओं को इकठ्ठा किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ऐसा अक्सर करता था और महिलाओं को अश्लील इशारे करके भाग जाता था.

महिलाओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की फिर उसका मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. कुछ ही देर में वीडियो जमकर वायरल हो गया. इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया. हालांकि, अब तक इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद तकरीबन एक दर्जन महिलाएं मौके पर जमा हो गई. इन महिलाओं ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया. इसके बावजूद आरोपी महिलाओं को गालियां देता रहा. गौरतलब है कि नांदिवली में कुछ दिन पहले एक महिला ने पीछा करने पर अपने पड़ोसी का प्राइवेट पार्ट काट दिया था. इस घटना में युवक की मौत हो गई थी. जिसके बाद महिला को जेल की हवा खानी पड़ी.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...