हैडलाइन

तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार, नाज़ुक हालत में झाड़ियों से मिली

सूरत: गुजरात के सूरत में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. सूरत के औद्योगिक क्षेत्र हजीरा में एक बच्ची को हवस का शिकार बनाकर बबूल की झाड़ियों में फेंक दिया गया. सूरत पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन इस वारदात से एक बार फिर सूरत की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सूरत शहर के औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर परिवार की 3 वर्षीय मासूम गुरुवार को अपने घर से शाम करीबन 4 बजे गायब हो गई थी. परिवार वालों ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला. इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने स्थानीय हजीरा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बच्ची के परिवार की शिकायत लेकर परिवार के साथ बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी.

पुलिस को किसी ने खबर दी कि खून से लथपथ एक बच्ची बबूल की झाड़ियों में पड़ी है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. पीड़िता की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है. बच्ची का परिवार हजीरा इलाके में मजदूरी करता है. जिन बबूल की झाड़ियों में हवस का शिकार बनाने के बाद बच्ची को फेंका गया था, उस जगह पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं.

सूरत में मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अलग-अलग वारदातों में मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जा चुका है. अब फिर से एक 3 साल की मासूम के साथ हुई ऐसी वारदात के बाद सूरत की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...