मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री कार्यक्रम में पहुचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार, विधायक प्रसाद लाड और बीजेपी पदाधिकारीयों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं को जनता की सेवा करने की शक्ति देने की कामना की।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि सायन-कोलीवाड़ा में विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अब इसका असर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए वे कैप्टन तमिल सेल्वन के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
वहीं, सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए 35 लाख रुपये की सहायता दिए जाने का भी जिक्र किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।