हैडलाइन

मानिसक रूप से अस्वस्थ लड़की से रेप, बालों की ओर इशारा कर बताई आरोपी की पहचान, गिरफ्तार

मुंबई, दहिसर क्राइम ब्रांच ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जाधव और अतुल आव्हाड की टीम ने खुर्शीद शोयब अहमद कातार को विरार से पकड़ा। लड़की को जब कुछ दिन पहले पेट में दर्द हुआ, तो उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। उसी में पता चला कि वह गर्भवती है।इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इंस्पेक्टर गवस और अश्विनी देवेलकर को लड़की से पूछताछ के लिए भेजा गया। लड़की बोल सकती नहीं थी, इसलिए उससे इशारों में सब कुछ पूछा गया। इसी में उसने अपने सिर पर हाथ फेरा। क्राइम ब्रांच टीम ने तब उससे पूछा कि क्या आरोपी सैलून वाला है, तो लड़की इशारों में 'हां-हां' करने लगी।
गिरफ्तार हुआ आरोपी
इसके बाद उसके घर के आसपास के करीब एक दर्जन सलून वालों के बारे में जानकारी निकाली गई। उसी में एक खुर्शीद सलून वाला गायब मिला। पता चला कि वह तीन महीने पहले यूपी गया हुआ है। जब क्राइम ब्रांच टीम ने यूपी से उसके बारे में जानकारी निकाली, तो उसके विरार में होने की बात पता चली। उसी में आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया। 


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...