हैडलाइन

रेप के मामले में दाती महाराज को मिली अग्रिम जमानत

दिल्लीः  रेप के आरोपों से घिरे दाती महाराज को दिल्ली की साकेत कोर्ट से बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी. हालांकि यह जमानत उन्हें सशर्त दी गई है. अब दाती महाराज के बिना कोर्ट की इजाजत दिल्ली से बाहर नहीं जा पाएंगे. साथ ही इस मामले की जांच में वो एजेंसियों के अनुसार सहयोग करेंगे. जब अधिकारी बुलाएंगे, उन्हें जांच में शामिल होने के लिए जाना होगा.

अदालत ने आगे की शर्तों में निर्देश दिया कि दाती महाराज किसी भी तरह से जांच को प्रभावित नहीं करेंगे. न ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ करेंगे. वह गवाहों को प्रभावित भी नहीं करेंगे.

कोर्ट की शर्तों के मुताबिक दाती महाराज किसी भी तरह से पीड़ित और उसके परिवार से संपर्क नहीं करेंगे. दाती महाराज ने अगर अपना पासपोर्ट भी कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है तो उसे कोर्ट में जमा करना होगा.

गौरतलब है कि इससे पहले साकेत कोर्ट दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट पर भी सवाल खड़ा कर दिए थे. इस मामले में अक्टूबर में पुलिस चार्जशीट दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उस पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था.

साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस ने सही तरीके से मामले में जांच नहीं की. हाई कोर्ट इस मामले की जांच सीबीआई को पहले ही सौंप चुका है. दाती महाराज और उनके 3 भाइयों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रेप मामले में कुछ वक्त पहले ही चार्जशीट दायर की थी.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...