हैडलाइन

कलयुगी मां ने आशिक के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी

 दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कलयुगी मां ने आशिक के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी. बेटा अपनी मां के रवैये का विरोध करता था, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना न्यू अशोक नगर इलाके की है. जहां एक मां ने अपने बेटे रविंद्र की हत्या कर दी. इस हत्याकांड को उसने आशिक के साथ मिलकर अंजाम दिया. रविंद्र पर पत्थर से वार किया गया. उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया और सिर पर भी जोरदार वार किए गए. जिसके चलते बेतहाशा खून बहने से उसकी मौत हो गई.
मां ने क्यों किया बेटे का कत्ल
कहा जा रहा है कि रविंद्र मां और एक व्यक्ति के बीच संबंध थे. इसे लेकर रविंद्र खुश नहीं था और वह बार-बार इसका विरोध करता था. लेकिन मां इस बात पर बेटे की नाराजगी को दरकिनार करती रही. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया.
एंबुलेंस वाले ने जब यह रविंद्र की लाश देखी तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने रविंद्र की मां और और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. रविंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
हाल ही में दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई थी, जिसमें अपने पति को छोड़कर लिव-इन में रह रही महिला के लवर ने उसके मासूम बेटे को मार दिया था.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...