हैडलाइन

अगवा दस महीने के बच्चे का अब तक नहीं मिला सुराग

ठाणे : मुंब्रा रेलवे स्टेशन परिसर से रविवार की रात अगवा हुए दस महीने के सलमान का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सलमान की खोज में ठाणे पुलिस की कई टीम को लगाया गया है। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट एक के सीनियर पीआई नितिन ठाकरे के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं के मद्देनजर छानबीन कर रही है और जल्द ही अपहरणकर्ता तक पहुंच बच्चे को सुरक्षित वापस लाएगी। पता हो कि मुंब्रा देवी रोड निवासी अब्दुल खान के पास रविवार को कुछ मेहमान आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे अब्दुल की साली सोनिया अब्दुल के दस महीने के बच्चे को गोद में लिए मुंब्रा स्टेशन परिसर में कुछ सामान लेने आई थी। जिस समय सोनिया दूकान पर सामान ले रही थी, उसी समय किसी बुर्का पहने हुई महिला ने उसके गोद में रहे बच्चे को तेजी से छीन लिया और भाग खड़ी हुई। सोनिया ने घटना की शिकायत मुंब्रा पुलिस से की। स्टेशन परिसर में भीड़भाड़ होने के बावजूद इस तरह की घटना से पुलिस खेमे में हड़कंप मच गया है। मुंब्रा पुलिस के अलावा ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट भी मामले की समांतर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है और अपहरणकर्ता के बुर्का पहने होने के चलते उसकी अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सोनिया, अब्दुल और अन्य कई लोगों से पूछताछ की है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...