हैडलाइन

डॉक्टर के बैंक अकाउंट से 2 लाख 90 हजार रुपये की जालसाजी

मुंबई :  महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को मुंबई की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले एक 30 साल के जालसाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स बिपिन महतो पर आरोप है कि उसने बीते साल नवंबर महीने में एक डॉक्टर के बैंक अकाउंट से 2 लाख 90 हजार रुपये की जालसाजी की थी। आरोप के मुताबिक, बैंक वेरिफिकेशन के नाम पर बिपिन ने डॉक्टर को एक लिंक भेजकर उसपर क्लिक करने के लिए कहा था, लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने इस लिंक को खोला उनके खाते से 2 लाख 90 हजार रुपये कई अन्य अकाउंट्स में ट्रांसफर हो गए। 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी बिपिन महतो ने 21 नंवबंर को उक्त डॉक्टर को फोन करते हुए खुद को उनके बैंक का अधिकारी बताया था। पुलिस के मुताबिक, बिपिन ने डॉक्टर को उनके बैंक अकाउंट का नंबर बताते हुए इसका वेरिफिकेशन किए जाने की बात कही थी और इसके लिए एक लिंक को मेसेज के जरिए उनके फोन पर भेजा था। 

लिंक पर क्लिक करते ही ट्रांसफर हुए पैसे 

इसके बाद चिकित्सक ने जैसे ही इस लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 2 लाख 90 हजार रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर हो गए। डॉक्टर को इसका पता तब चला जब बैंक ने इस ट्रांजेक्शन की डिटेल्स उन्हें एसएमएस भेज कर दी। इसे बाद डॉक्टर ने बिपिन से संपर्क करने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह इसमें असफल रहे। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसने जांच के बाद शनिवार को पुणे से बिपिन महतो को गिरफ्तार किया। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...