हैडलाइन

पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

मुंबई : मुंबई के कांदिवली में 58 साल के शख्स का एक युवक के साथ विवाद हुआ। इस दौरान 27 वर्षीय युवक ने सिर्फ एक थप्पड़ के बदले पत्थर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कांदिवली (पश्चिम) के धानकुरवाडी में स्थित शिव शंकर एसआरए बिल्डिंग में रहने वाले 58 वर्षीय दीपक घाग का गुरुवार की रात 27 वर्षीय उमेश नारायण नाइक के साथ झगड़ा हो गया था। बहस के दौरान उसने उमेश को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके नाराज उमेश ने दीपक घाग पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची कांदिवली पुलिस ने आरोपी उमेश नारायण नायक को गिरफ्तार कर जब जांच की, तो पता चला कि गुरुवार की रात 9:30 बजे सोसायटी के वॉचमैन का किसी तीसरे आदमी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी उमेश नारायण नायक सेल्समैन का काम करता है और मृतक दीपक घाग रिटायर्ड कर्मचारी थे। सीनियर पीआई नितीन पोंडकुले ने बताया कि कांदिवली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...