हैडलाइन

शादी के स्टेज पर प्रेमी का खतरनाक ग‍िफ्ट, चेहरे पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बस्ती ज‍िले में एक शादी समारोह में रव‍िवार को हंगामा मच गया. बस्ती ज‍िले के जयव‍िजय गांव में एक लड़की का शादी के बाद र‍िसेप्शन चल रहा था. वहां सभी र‍िश्तेदार आए हुए थे और शादी समारोह में व्यस्त थे. लड़की के घरवाले भी मेहमानों की आवभगत में लगे हुए थे.
कुछ देर बाद ही लड़की का प्रेमी सलमान वहां पहुंचा. दुल्हन का लगा क‍ि उसका प्रेमी उसे शादी की बधाई देने आया है लेक‍िन प्रेमी के इरादे तो कुछ और ही थे. वह अपने हाथ में शीशे का जार लेकर पहुंचा था ज‍िसमें तेजाब भरा हुआ था. मौका देखकर प्रेमी ने प्रेम‍िका के चेहरे पर तेजाब फेंक द‍िया और मौके से भाग गया.
तेजाब के कारण दुल्हन का चेहरा, आंख और हाथ बुरी तरह से जल गया. इस वजह से दुल्हन 50 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी. दुल्हन की आंख में तेजाब पड़ने से कार्निया खराब हो गया. दुल्हन की हालत नाजुक देख ज‍िला च‍िक‍ित्सालय से उसे गोरखपुर मेड‍िकल कॉलेज में रेफर कर द‍िया गया.
पुल‍िस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. सलमान पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ल‍िया गया.
गौरतलब है क‍ि प्रेमी-प्रेमिका के व‍िवाद में ऐसे केस पहले भी हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज‍िले में 28 नवम्बर 2017 को पवन सिंह अपने घर पर सो रहा था कि रात के लगभग 3 बजे गांव कि लड़की ललिता वर्मा ने सोए हुए पवन सिंह के ऊपर तेजाब डाल दिया था. चेहरा और शरीर पर पड़े तेजाब से पवन की चीख इतनी भयानक निकली की घर के लोग उठ कर पवन की तरफ दौड़ पड़े थे. तब तक ललिता भाग चुकी थी. शरीर पर पड़े तेजाब से पवन का चेहरा पूरी तरह झुलस गया था. 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...