हैडलाइन

'83' के मुनाफे में होगा रणवीर सिंह का हिस्सा

सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बॉलिवुड के बड़े सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों के लिए फीस लेने के बजाय उनके प्रॉफिट में हिस्सा शेयर करते हैं। अब इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार रणवीर सिंह भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। खबर है कि रणवीर अपनी अगली फिल्म '83' के प्रॉफिट में अच्छा-खासा शेयर लेने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'पद्मावत', 'सिंबा' और 'गली बॉय' जैसी बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्मों के बाद रणवीर सफलता के शिखर पर हैं। इससे उनकी ब्रैंड वैल्यू भी काफी बढ़ चुकी है। वह युवा पीढ़ी के सबसे बड़े स्टार माने जाने लगे हैं। ऐसे में प्रड्यूसर्स भी उनका सक्सेस रेट देखते हुए उन्हें फिल्म की प्रॉफिट में शेयर देने से हिचकिचा नहीं रहे हैं।  दरअसल, इंडस्ट्री में बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी कमाई वाली फिल्में देने वाले ज्यादातर बड़े ऐक्टर्स इसी मॉडल पर फिल्म करते हैं। इससे, एक फायदा यह भी होता है कि फिल्म पर ऐक्टर के भारी-भरकम फीस का बोझ नहीं पड़ता। बता दें कि '83' देश को पहला विश्वकप दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव की बायॉपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।  



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...