हैडलाइन

राखी सावंत संग राजू सिंह माही का ठुमका

पिछले दिनों भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही का अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ का ठुमका खूब खबरों में रहा। उस ठुमके ने एक अलग रिकॉर्ड बनाया। अब एक बार फिर वह राखी सावंत के साथ अपनी अगली फिल्म 'सबसे बड़ा चैम्पियन' में जोरदार डांस मूव्स करते नजर आएंगे। इस बार माही को राखी के साथ ताल से ताल मिलाना था, इसलिए मेहनत भी खूब करनी पड़ी।  अपने डांस और आइटम नंबर के लिए फेमस रहीं राखी सावंत ने भी भोजपुरी में एक अलग ही अंदाज में जबरदस्त ठुमका लगाया है। निर्माता अनिल काबरा व निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'सबसे बड़ा चैम्पियन' का यह गाना दरअसल ब्रैंड प्रमोशन सॉन्ग है। इस गाने को कोरियॉग्रफ किया है संजय कुर्वे ने और गाने को संगीत से सजाया है अनुज तिवारी ने। 

बता दें, कि कम समय में ही भोजपुरी फिल्म जगत में मुकम्मल स्थान हासिल कर चुके राजू सिंह माही की इमेज एक वर्सटाइल ऐक्टर की रही है। फिल्म 'गदर' में जहां वह बेहतरीन खलनायकी से लोगों में खौफ पैदा करने में कामयाब होते हैं, वहीं 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'तू ही तो मेरी जान है राधा 2' और 'गदर 2' में उनका अलग ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिला है। 

माही 'सबसे बड़ा चैम्पियन' में एटीएस अधिकारी की भूमिका में हैं। इसी फिल्म में एक गाने में राजू सिंह माही आइटम गर्ल सम्भावना सेठ के साथ भी ठुमका लगाते हुए नजर आएंगे। राजू सिंह माही, राखी सावंत और सम्भावना सेठ के अलावा फिल्म में भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन, किशन राय, कनक पांडे, मोनिका राय और आयुषी तिवारी की भी अहम भूमिका है। 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...