हैडलाइन

करोड़ों के गहनों की लूट, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की यूनिट ३ ने गिरफ्तार किया

मुंबई, कुरियर बॉय पर चाकू से हमला करके नकदी और करीब डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटनेवाले लुटेरों को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की यूनिट ३ ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि २८ अक्टूबर, २०१८ को मुकेश बुखार नामक कुरियर बॉय मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कुरियर लाने गया था। वहां से कुरियर लेकर वह कुछ अन्य कुरियर लेने के लिए लोअर परेल गया था। वहां सन मिल कंपाउंड, ए टू जेड इंडस्ट्रीयल इस्टेट तथा प्रगति इंडस्ट्रीयल इस्टेट स्थित कारखानों से गहनों का पार्सल एकत्रित कर रहा था। इस दौरान लोअर परेल स्थित मथुरादास मिल कंपाउंड के गेट के पास उसका पीछा कर रहे लुटेरों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने मुकेश की आंखों में मिर्ची पावडर झोंक दी और हाथ पर चाकू से वार करके कुरियर वाला बैग छीन ले गए। बैग में नकदी के अलावा करीब १,३३,६५,९८८ रुपए के रत्नजड़ित गहने रखे थे। मुकेश से घटना की जानकारी मिलने पर कुरियर कंपनी के मालिक ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी यूनिट- ३ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घोड़पदेव निवासी सुरेश डोके, विलास हनुमंत पवार उर्फ मामा, भायखला निवासी महेंद्र चौधरी उर्फ मारवाड़ी उर्फ गुरबित तथा संगमनेर निवासी सतीश फकीरा सानप उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से १,१५,७३,०४३ रुपयों की संपत्ति यूनिट- ३ ने बरामद कर ली है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...