हैडलाइन

भोपाल के स्कूल में जंजीरों से बंधा मिला युवक का शव

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक सरकारी स्कूल में युवक का जंजीरों से बंधा जला हुआ शव मिला है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राज्य के विधि विधाई मंत्री पी. सी. शर्मा का दावा है कि हत्या की वजह का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पंचशील नगर के सरदार पटेल स्कूल के भीतर मंगलवार सुबह एक युवक का जंजीरों से बंधा जला हुआ शव मिला। यह शव स्कूल के भंडार कक्ष के करीब मिला है। यह युवक कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। स्कूल में शव होने की जानकारी मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल भेज दिया।
राज्य के विधि विधाई मंत्री शर्मा भी सरदार पटेल स्कूल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, “युवक का शव मिला है, जो जंजीरों से बंधा हुआ और जला हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत की वजह का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।” आशंका इस बात की जताई जा रही है कि युवक की जलाकर हत्या की गई है। सवाल उठ रहा है कि वह स्कूल के भीतर कैसे पहुंचा। मंत्री शर्मा का कहना है कि युवक स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आया होगा।  पुलिस उपमहानिरीक्षक वली का कहना है, “युवक का शव पूरी तरह जला हुआ है। यह शव 24 से 48 घंटे पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का खुलासा हो सकेगा।


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...