हैडलाइन

11 साल पहले ऐसे दहल गया था जयपुर शहर

जयपुर : जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल धमाकों सुनवाई करते हुए अदालत ने 5 आरोपियों को आखिरकार दोषी करार दे दिया. ठीक 11 साल पहले उन धमाकों ने गुलाबी नगरी को दहला कर रख दिया. इन धमाकों में 71 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 176 लोग घायल हो गए थे.
वो 13 मई 2008 का दिन था. जयपुर शहर रोज की तरह गुलजार था. पूरा दिन आराम से गुजर गया था. दिन ढ़लता जा रहा था. जयपुर शहर को शाम अपनी आगोश में लेती जा रही थी. अचानक एक धमाके ने राजधानी जयपुर को दहला कर रख दिया. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते एक बाद एक अलग-अलग जगहों पर 8 सिलसिलेवार धमाकों ने पूरे जयपुर शहर को दहल दिया.
हैरानी की बात ये थी कि महज 12 मिनट की अवधि के भीतर जयपुर शहर की घनी आबादी वाले 8 स्थानों पर बम धमाके हुए थे. जबकि एक बम को को नष्ट किया गया था. धमाकों की जगह पर खौफनाक मंजर था. हर तरफ धूल का गुबार था. ज़मीन खून से लाल थी. हर तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं. हर जगह हाहाकार मचा हुआ था. लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे. घायल लोग तड़प रहे थे. वो मंजर देखकर लोग सहम गए थे.
इन सिलसिलेवार धमाकों में कुल मिलाकर 71 लोग मारे गए थे. ये सारे धमाके हवा महल के आस-पास के इलाकों में किए गए थे. ये धमाके त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, माणक चौक, बड़ी चोपड़ और छोटी चोपड़ पर हुए थे. इन धमाकों में करीब 176 लोग घायल हो गए थे. जिनको उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. आतंकियों ने इन धमाकों को अंजाम देने के लिए नया तरीका निकाला था. सभी बम साइकिलों में लगाए गए थे. ये साइकिलें टारगेट किए गए इलाकों में खड़ी कर दी गई थीं. ये सभी इलाके ऐसे थे, जहां आम लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी भारी संख्या में आते हैं. उस दिन सिलसिलेवार धमाकों के बाद काफी देर तक जयपुर शहर की मोबाइल और टेलीफोन लाइनें जाम हो गईं थीं. जिससे दूसरे शहरों में मौजूद लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों की खैरियत जानने के लिए परेशान होते रहे थे. काफी घंटे बाद मोबाइल सेवा ठीक से चल पाई थी.
ये सभी सिलसिलेवार धमाके दो किलोमीटर के दायरे में हुए थे. पुलिस के मुताबिक हनुमान मंदिर के निकट बम निरोधक दस्ते ने एक बम को निष्क्रिय कर दिया था. धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कुछ लोगों के जिस्म तो कुछ फुट ऊपर तक उड़ गए थे. हमले की साजिश काफी सावधानी से रची गई थी. राजस्थान के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ए.एस. गिल ने कहा था कि यह आतंकवादी हमला था. जयपुर ब्लास्ट मामले में एटीएस ने 11 आतंकियों को नामजद किया था. इस मामले में पांच आरोपियों को एटीएस राजस्थान ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं हैदराबाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आंतकियों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी एक आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी. वहीं तीन आरोपी मामले में अभी भी फरार है.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...