हैडलाइन

रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या, मां और भाई को भी किया घायल

जोधपुर: टिप्पणियांराजस्थान के पाली जिले में बलात्कार के एक आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता के घर में जबरन घुसकर उसके पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसकी मां और भाई को घायल कर दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार रात हुई इस घटना के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. ग्रामीणों ने आरोपियों द्वारा परिवार को मिली धमकियों की बार-बार की जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने को लेकर सदरी थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करने की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया.
सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सोनी बताया कि आरोपी ने रविवार रात लड़की के घर में घुसकर चाकू से परिवार के सदस्यों पर हमला किया. लड़की के पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि मौके से भागते समय ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी बुरी तरह घायल हो गया. उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...