हैडलाइन

11 साल पुराने केस में कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व सांसद दोषी करार

राजकोट : राजकोट शहर में कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ के 11 साल पुराने मामले में स्थानीय अदालत ने मंगलवार को पूर्व विधायक और पूर्व सांसद सहित 10 लोगों को दोषी ठहराते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई है. राजकोट की अदालत ने 2008 में दर्ज उपद्रव और तोड़फोड़ के मामले में  इंद्रनील राज्यगुरु, कांग्रेस के नेता और बीजेपी के पूर्व सांसद देवजी फतेपारा, गोविंद राणपरिया, अशोक डांगर, मोहम्मद जावेद पीरजादा सहित 10 कांग्रेसी नेताओं को दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई और 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है. हालांकि सभी दोषियों को पांच-पांच हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई.
राजकोट की अदालत ने जब फैसला सुनाया तो उस वक्त कांग्रेसी विधायक जावेद पीरजादा के साथ तीन आरोपी मौजूद नहीं थे, कोर्ट ने इन्हें दो दिन में हाजिर होने का निर्देश दिया है. बता दें कि भूमि कब्जा मामले में तत्कालीन कांग्रेस विधायक कुंवरजी बवालिया की गिरफ्तारी के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ का नेतृत्व कर रहे 179 नेताओं के खिलाफ दिसंबर 2008 में प्रद्युम्न नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. बवालिया अब बीजेपी में हैं.  
इन पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 186,188 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान करने की धारा 3-7 के तहत अपराध दर्ज किया गया था. दोषी ठहराए गए अन्य लोगों में राजकोट जिला दुग्ध सहकारी अध्यक्ष गोविंद राणापारिया, कांग्रेस नेता अशोक डांगर, जसवंत सिंह भाटी, महेश राजपूत, भिखू वडोदरिया और गोरधन दामेलिया शामिल हैं.
 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...