हैडलाइन

बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया था शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

साढ़े नौ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बीते 23 मार्च 2010 को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तांत्रिक भोलानाथ बनर्जी पर उसकी 12 साल की बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं लगने पर पुलिस ने 15 नवंबर 2010 को मुकदमे में एफआर लगा दी थी लेकिन बीते तीन अगस्त को तांत्रिक के चंगुल से छूटकर लड़की दिनेशपुर आ गई। उसने पुलिस को बताया कि तांत्रिक उसे पश्चिम बंगाल ले गया था। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और इसके बाद तांत्रिक उसे ऋषिकेश ले गया और वार्ड 10 में उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया और वह दो बच्चों की मां बन गई। वह किसी तरह तांत्रिक की चुंगल से छूटकर आई।
इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ दोबारा धारा 363/366ए/376/344/व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि सूचना पर 28 दिसंबर को पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक निवास बालीग्राम बिसपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...