हैडलाइन

बंदूक से चली गोली, जमीन से टकराकर छर्रे लगने से महिला घायल

चंडीगढ़  : उपमंडल के टिक्करी गांव में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र सिंह निवासी टिक्करी ने अपने पड़ोसी मिस्त्री रामप्रकाश से फसल की सुरक्षा के लिए बंदूक मांगी थी, जिससे अचानक एक फायर चल गया। गोली निकलने के बाद गोली का छर्रा फर्श पर टकराकर साथ ही खड़ी सुरेंद्र सिंह की मां की टांग में धंस गया, जिससे वह घायल हो गईं। इस संबंध में सुरेंद्र की पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि रामप्रकाश उनके घर पर लकड़ी का काम कर रहा है, जिससे उसके पति ने जंगली जानवरों को भगाने के लिए बंदूक ली थी और इस बंदूक से गलती से गोली चल गई। जिससे उसकी सास घायल हो गई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बंदूक के लाइसेंस की जांच कर रही है। इसके साथ ही आरोपी से बंदूक लेने के उद्देश्य का भी पता लगाया जा रहा है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...