हैडलाइन

महिला बनने के लिए ऑपरेशन कराने वाले शख्स ने की खुदकुशी, कई दिनों से था परेशान

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि इंदौर निवासी एक शख्स जिसने महिला बनने के लिए सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी कराई थी, उसने कथित तौर पर अवसाद के कारण आत्महत्या कर ली है. सब इंस्पेक्टर सुरेश बुनकर ने बताया कि पलक (26), जिसने आठ साल पहले मंदिर में एक शख्स से शादी की थी और उसी के साथ ही रह रहा था, लेकिन उसने शनिवार रात चंदन नगर इलाके में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी.
उन्होंने कहा कि हमने एक सुसाइड नोट नहीं बरामद किया है. हालांकि, हमें बताया गया है कि खुदकुशी करने वाला शख्स सर्जरी के बाद शारीरिक समस्याओं का सामना कर रहा था. वह उपचार और करनेक्शनल सर्जरी विफल होने के बाद पिछले कुछ दिनों से निराश चल रहा था. सब इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके शव को एमवाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...