हैडलाइन

व्यापारी की हत्याकर आंख फोड़ी और जीभ काट ले गए

क्रूरता: छतरपुर जिले के सरबई कस्बे में सोमवार रात सोते समय धारदार हथियार से ट्रेडर्स व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने व्यापारी की आंखें फोड़ दीं और जीभ भी काट ले गए। मंगलवार सुबह परिजन व्यापारी को बांदा जिला अस्पताल लेकर आए यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।  बांदा जिले से सीमावर्ती सरबई कस्बे के बनियातालाब निवासी कामता गुप्ता उर्फ लाला (56) पुत्र भूरालाल गुप्ता सोमवार रात दुकान के छप्पर के नीचे सो रहा था। मंगलवार भोर में उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर बांदा स्थित जिला अस्पताल लाए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कामता के पुत्र उमेश ने बताया कि पिता कस्बे में ही सीमेंट, गिट्टी, सरिया और बालू आदि का कारोबार करते थे। दुकान के छप्पर के नीचे वह सोते थे। सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारों ने उनकी आंखें फोड़ दी और जीभ भी काट ले गए। बताया कि बढ़ते कारोबार से कुछ लोग पिता से ईर्ष्या रखते थे। पिछले दिनों कुछ लोगों ने उनके लोडर में आग लगा दी थी। सरबई थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...